n मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नवी मुंबई एयरपोर्ट को लेकर कनेक्टिविटी पर जोर देते हुए कहा है कि यहां मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट सिस्टम, रोड, रेल, मेट्रो और वाटर कनेक्टिविटी, को मजबूत किया जाएगा, ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधा मिल सके और पूरे क्षेत्र का समग्र विकास हो सके। नवी मुंबई एयरपोर्ट इन्फ्लुएंस नोटिफाइड एरिया (NAINA) के तहत पनवेल, पेन और आसपास के कई क्षेत्रों में नियोजित शहरी विकास हो रहा है, जिससे ये माइक्रो मार्केट्स अब नए रेसिडेंशियल और कमर्शियल हब के रूप में उभर रहे हैं। तळोजा स्थित द नेस्ट स्मार्ट कोजी होम्स के डिवेलपर वियारा रियल्टी की सलाहकार प्रियंका जिंदल गुप्ता ने कहा, ‘नवी मुंबई एयरपोर्ट के आने से पूरे माइक्रो मार्केट का प्रपोजिशन बदल गया है। कनेक्टिविटी में सुधार के कारण अब तळोजा, पनवेल और आसपास के क्षेत्रों में रहने की मांग तेजी से बढ़ी है।’

