लखनऊ तक पहुंच गई शिकायत, सेक्टर-113 थाना प्रभारी को हटाया

नवभारतटाइम्स.कॉम

नोएडा में जमीन विवाद की शिकायत लखनऊ तक पहुंच गई। मुख्यमंत्री की नाराजगी के बाद पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने सेक्टर-113 के थाना प्रभारी को तत्काल हटा दिया। एक अन्य इंस्पेक्टर पर भी कार्रवाई हुई है। यह मामला प्रदेश स्तर तक पहुंचा था। पुलिस अधिकारी इस पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

negligence in land dispute complaint reaches lucknow sector 113 station in charge suspended

n NBT रिपोर्ट, नोएडा

जमीन विवाद की शिकायत लखनऊ पहुंचने के बाद पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने सेक्टर-113 थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। यह पूरा मामला जमीन विवाद से जुड़ा है, जिसमें स्थानीय पुलिस पर लापरवाही और पक्षपात के आरोप लगाए गए थे। शिकायत का मामला सीधे प्रदेश स्तर तक पहुंच गया। बताया जा रहा है कि एक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने भी इस मामले को लेकर शिकायत की थी। मामला तब और ज्यादा गंभीर हो गया, जब शिकायत मुख्यमंत्री तक पहुंच गई। हाल ही में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में, जहां डीजीपी और एडीजी प्रदेश की कानून व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे, उसी दौरान मुख्यमंत्री ने इस मामले पर नाराजगी जाहिर की। इसके बाद उन पर कार्रवाई हुई है। मुख्यमंत्री की सख्ती के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने तुरंत पूरे मामले का संज्ञान लिया। नोएडा पुलिस को जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसी के तहत सेक्टर-113 थाना प्रभारी को हटा दिया गया। साथ ही नोएडा में तैनात एक अन्य इंस्पेक्टर पर भी कार्रवाई की गई है, हालांकि उसके बारे में अभी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। पुलिस अधिकारी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।