एयरपोर्ट तक बसों के लिए नहीं मिल रहे चालक-परिचालक

नवभारतटाइम्स.कॉम

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और यमुना सिटी के बीच देश की पहली हाइड्रोजन बस सेवा शुरू होने में देरी हो रही है। एनटीपीसी की तीन लग्जरी बसों के लिए चालक और परिचालक नहीं मिल पा रहे हैं। यीडा को स्टाफ उपलब्ध कराना था, लेकिन निविदा में किसी ठेकेदार ने रुचि नहीं दिखाई।

noida airport hydrogen bus service stuck operations halted due to lack of drivers conductors

n NBT न्यूज, ग्रेनो : नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और यमुना सिटी के बीच प्रस्तावित देश की पहली हाइड्रोजन बस सेवा फिलहाल अटक गई है। एनटीपीसी द्वारा संचालित होने वाली इन तीन लग्जरी 45-सीटर बसों के लिए यीडा को चालक और परिचालक उपलब्ध कराने थे। इसके लिए निकाली गई निविदा में किसी भी ठेकेदार ने रुचि नहीं दिखाई, जिसके कारण परिचालन प्रक्रिया रुक गई है। महाप्रबंधक (परियोजना) राजेंद्र भाटी ने बताया कि स्टाफ के लिए आवेदन न मिलने से देरी हुई है, लेकिन सेवा जल्द शुरू करने के प्रयास जारी हैं।