फ्लैट से गहने और कैश चोरी, मेड पर जताया शक

नवभारतटाइम्स.कॉम

नोएडा के सेक्टर 107 में एक फ्लैट से गहने और नकदी चोरी हो गई। फ्लैट मालिक ने अपनी घरेलू सहायिका पर चोरी का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। सहायिका के घर से चोरी का सामान बरामद हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

noida jewelry and cash stolen from flat maid suspected police register case

n NBT रिपोर्ट, नोएडा : सेक्टर 107 स्थित प्रतीक एडिफाइस सोसायटी के एक फ्लैट से गहने और कैश चोरी होने का मामला सामने आया है। फ्लैट मालिक ने घरेलू सहायिका पर चोरी करने का शक जताया है। उसके खिलाफ सेक्टर 39 थाने में केस दर्ज कराया है।

नोएडा सेक्टर 107 स्थित प्रतीक एडिफाइस सोसायटी में अंकुश ओबराय परिवार संग रहते हैं। फ्लैट में पहले शिल्पी घरेलू सहायिक के तौर पर काम करती थी। एक साल पहले शिल्पी ने सलोनी को काम पर रखवाया था। शनिवार को अंकुश ने सेफ खोली ताे उसमें से बैग समेत गहने नहीं थे, जबकि कुछ दिन पहले ही अंकुश और उनकी पत्नी ने गहने देखे थे। उन्होंने आसपास गहनों को ढूंढा, लेकिन गहने नहीं मिले। उन्होंने सलोनी से इस बारे में पूछा तो उसने इनकार कर दिया। अंकुश की पत्नी ने सलोनी के घर की तलाशी ली तो मौके से तनिष्क का एक बैग मिला। इसमें गहनों के अलावा घड़ी, नौ हजार रुपये, पुराना आधार कार्ड था। अंकुश ने मामले की शिकायत पुलिस से की। एसीपी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घरेलू सहायिका के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।