मां-बेटी की हत्या के आरोप में सात पर केस

नवभारतटाइम्स.कॉम

पलवल के किठवाड़ी गांव में मां-बेटी की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। मृतका के भाई ने पति सहित सात लोगों पर दहेज में जमीन, स्कॉर्पियो और पैसे मांगने का आरोप लगाया है। मना करने पर महिला को मारपीट कर मार डाला गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

palwal mother daughter murdered for dowry case registered against seven including husband

n NBT न्यूज, पलवल : गांव किठवाड़ी में मां-बेटी की हत्या के मामले में चांदहट थाना पुलिस ने दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। इसका आरोप मृतक महिल के पति सहित सात परिजनों पर लगाया गया है। रविवार को पोस्टमाॅर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। यूपी के मथुरा जिला के थाना कोसीकलां अंतर्गत गांव कामरगढ़ी निवासी नरवीर ने कहा है कि उन्होंने अपनी बहन मितलेश की शादी साल 2020 में गांव किठवाड़ी निवासी धर्मु के साथ के साथ की थी। शादी के बाद से ही पति धर्मु उर्फ धर्मवीर, देवर कर्मवीर उर्फ कर्मु, सास प्रेमवती, ससुर दयाचंद, ननद रेखा और अनीता दहेज में जमीन, स्कॉर्पियो और 25 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। दहेज नहीं देने पर मितलेश को के साथ मारपीट की जाती थी।शनिवार को मित्रोल निवासी पवन ने फोन कर बहन मितलेश और भांजी मुकली की मौत की सूचना दी।