भीषण गर्मी के बीच आज से बारिश के आसार

नवभारतटाइम्स.कॉम

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है। सोमवार से हल्के बादल छाने और छिटपुट बारिश के आसार हैं। मंगलवार को आंधी-तूफान का अलर्ट है, जिससे तापमान गिर सकता है। बुधवार और गुरुवार को भी गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की उम्मीद है। गर्मी के साथ प्रदूषण भी चिंता का विषय बना हुआ है।

relief from severe heat chances of rain in noida greater noida from today alert for storms

n NBT न्यूज, नोएडा : नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भीषण लू और तपिश ने जनजीवन प्रभावित कर रखा है। रविवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि, मौसम विभाग ने सोमवार से राहत की संभावना जताई है।सोमवार को हल्के बादल छाने और छिटपुट बारिश के आसार हैं। मंगलवार को 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे तापमान गिरकर 41 डिग्री तक आ सकता है। बुधवार और गुरुवार को भी गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की उम्मीद है। गर्मी के साथ-साथ प्रदूषण भी चिंता का विषय बना हुआ है; नोएडा का एक्यूआई 226 और ग्रेटर नोएडा का 260 दर्ज किया गया, जो दोनों ही खराब श्रेणी में हैं।