थ्रोबॉल में सेंट पॉल्स अकैडमी का रहा दबदबा

नवभारतटाइम्स.कॉम

राज नगर में सीआईएससीई जोनल गर्ल्स थ्रोबॉल चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। सेंट पॉल्स अकैडमी ने अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-17 फाइनल में स्कूल ने होली एंजल साहिबाबाद को हराया। तीनों वर्गों में जीत के साथ स्कूल ने राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई किया।

st pauls academy dominates in throwball wins all three categories in zonal championship

nNBT न्यूज, राजनगर : सेंट पॉल्स अकैडमी में सीआईएससीई की जोनल गर्ल्स थ्रोबॉल चैंपियनशिप हुई। मेजबान सेंट पॉल्स अकैडमी तीनों वर्गो में विजेता रही। स्कूल के खेल इंचार्ज निशांत चौधरी व सुमित कुमार ने बताया कि अंडर-14 और 19 में स्कूल की टीम ने सभी लीग मैच जीतकर पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं, अंडर-17 में स्कूल ने फाइनल में होली एंजल साहिबाबाद 2-0 से हराकर खिताब जीता। तीनों वर्गो में विजेता बनकर स्कूल ने जुलाई में होने वाली गर्ल्स स्टेट थ्रोबॉल चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया।