ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से घायल महिला की मौत

नवभारतटाइम्स.कॉम

बल्लभगढ़ में सड़क हादसे में घायल एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह हादसा 17 अप्रैल को हुआ था। एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। इस हादसे में चार लोग घायल हुए थे।

woman dies tragically in tractor trolley collision panic in the area

n NBT न्यूज, बल्लभगढ़ : तिगांव थाना क्षेत्र में 17 अप्रैल को हुए सड़क हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शेखपुर मंझावली निवासी विशाल ने बताया कि 17 अप्रैल की सुबह करीब 7:50 बजे वह अपनी पत्नी काजल के साथ मोटरसाइकल से निजी कॉलेज ड्यूटी पर जा रहे थे। रास्ते में चीरसी मंदिर के पास उसकी भाभी पूजा (पत्नी सतीश) और निर्जला (पत्नी अभिषेक) खड़ी मिलीं। बस न मिलने के कारण दोनों ने साथ चलने की बात कही, जिस पर विशाल उन्हें बाइक पर बैठाकर आगे बढ़ा। आरोप है कि जब वे कबूलपुर मोड़ के पास पहुंचे तो फरीदाबाद की ओर से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक महमदपुर की तरफ मुड़ गई। इसी दौरान ट्रॉली का पिछला हिस्सा पूजा को लगा, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में चारों लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पतालों में भर्ती कराया गया। विशाल और उसकी पत्नी काजल को निजी अस्पताल जसाना में, जबकि गंभीर रूप से घायल पूजा को यथार्थ अस्पताल सेक्टर-88 में भर्ती कराया गया। बाद में निर्जला को दून अस्पताल एनआईटी-3 में भर्ती कराया गया। पूजा की हालत बिगड़ने पर उसे भी दून अस्पताल शिफ्ट किया गया, जहां 24 अप्रैल को उसकी मौत हो गई।