ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर जूलर से 3 करोड़ की ठगी, 10 से ज्यादा पर FIR

नवभारतटाइम्स.कॉम

पलवल में ऑनलाइन ट्रेडिंग के बहाने एक जूलर से तीन करोड़ रुपये की ठगी हुई है। ठगों ने 'अल्फा एलायंस आर्बिट्रेज ट्रेडिंग' और 'वेल्थ क्लब जी-10' जैसे वॉट्सऐप ग्रुप में जोड़कर लालच दिया। शुरुआत में मुनाफा दिखाकर विश्वास जीता और फिर ऐप इंस्टॉल करवाकर भारी निवेश कराया। पैसे निकालने की कोशिश पर टैक्स के नाम पर और पैसे मांगे गए।

3 crore fraud with jeweler in the name of online trading fir against more than 10

nNBT न्यूज, पलवल : ऑनलाइन ट्रेडिंग से मुनाफा कमाने के लालच में एक जूलर से करीब तीन करोड़ रुपये ठग लिए। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने साइबर थाना पुलिस में शिकायत दी, जिसके आधार पर 10 से अधिक आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नवीन कुमार ने बताया कि शहर निवासी विक्रम सिंह ने शिकायत में बताया कि एक व्यक्ति ने उसे ‘अल्फा एलायंस आर्बिट्रेज ट्रेडिंग’ और ‘वेल्थ क्लब जी-10’ नामक वॉट्सऐप ग्रुप में जोड़ा। ग्रुप संचालकों ने खुद को ऑनलाइन निवेश और शेयर बाजार का विशेषज्ञ बताया। मार्च में उसे ऑनलाइन ट्रेडिंग का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के बाद उससे ‘मार्क सीएम’ ऐप इंस्टॉल करवाकर निवेश शुरू कराया गया। शुरुआत में छोटे निवेश पर अच्छा मुनाफा दिखा उसका भरोसा जीता। इसके बाद 10 से 300 प्रतिशत तक रिटर्न का लालच देकर लगातार अधिक निवेश करने का दबाव बनाया गया। ठगों ने कुल तीन करोड़ पांच लाख पचास हजार रुपये जमा करवा लिए। रकम निकालने की कोशिश की तो ‘कैपिटल गेन टैक्स’ के नाम पर अतिरिक्त पैसे मांगे।