पराली जलाने वाले किसानों पर दर्ज होगी FIR

नवभारतटाइम्स.कॉम

रोहतक जिले में गेहूं की पराली जलाने वाले किसानों पर अब एफआईआर दर्ज होगी। पुलिस को गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। डीसी सचिन गुप्ता ने कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में यह निर्णय लिया। प्रभावित कृषि भूमि को सुधारने के लिए साढ़े चार करोड़ रुपये की परियोजना पर भी काम होगा।

fir to be registered against farmers burning stubble instructions to increase police patrolling in rohtak

NBT न्यूज, रोहतक : जिले में गेहूं फसल के अवशेष जलाने वाले किसान ों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और पराली जलाने से रोकने के लिए पुलिस को गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। डीसी सचिन गुप्ता ने मंगलवार को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। डीसी मंगलवार को रोहतक में स्थानीय कैंप कार्यालय के सभागार में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की समीक्षा मीटिंग की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने बताया प्रभावित कृषि भूमि के सुधार हेतु लगभग साढे चार करोड़ रुपये की परियोजना है।