n NBT रिपोर्ट, मानेसर: साइबर क्राइम थाना मानेसर एरिया में साइबर ठगों ने मोबाइल हैक कर एक व्यक्ति के बैंक खाते से 93 हजार रुपये साफ कर दिए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मूलरूप से राजस्थान के झुंझुनू निवासी राजेश कुमार ने बताया कि वह हयातपुर, गुड़गांव में रहते हैं। उनका एचडीएफसी बैंक में खाता है। ठगों ने उनका मोबाइल फोन हैक कर लिया और उसके जरिए बैंक खाते में सेंध लगा दी। ठगों ने पहली बार 2 अप्रैल को 40,000 रुपये की ट्रांजैक्शन की, जबकि दूसरी ट्रांजैक्शन उसी दिन 53,000 रुपये की कर ली। रुपये निकलने की जानकारी होने पर उन्होंने तुरंत नेैशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी।


