कंपनी फाउंडर बन आईटी कंसल्टेंट से ऐंठे "72 हज़ार

नवभारतटाइम्स.कॉम

गुड़गांव में एक आईटी कंसल्टेंट से ठगी हुई है। एक जालसाज ने खुद को कंपनी का फाउंडर बताकर 72,500 रुपये के स्टीम गिफ्ट वाउचर खरीदवा लिए। पीड़ित ने आरोपी को कूपन कोड साझा कर दिए, जिन्हें उसने तुरंत भुना लिया। बाद में पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ और उसने पुलिस को सूचना दी।

company founder poses as it consultant swindles rs 72000 via whatsapp call scam

n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव: सेक्टर-81 में रहने वाले एक आईटी कंसल्टेंट के साथ वॉट्सऐप के जरिए ठगी का मामला सामने आया है। जालसाज ने खुद को कंपनी का फाउंडर बताकर पीड़ित से 72 हजार 500 रुपये के स्टीम गिफ्ट वाउचर खरीदवा लिए। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित मृगांक पिल्लई एक आईटी कंपनी में स्वतंत्र कंसल्टेंट के तौर पर काम करते हैं। मृगांक ने ने बताया कि 8 अप्रैल को उन्हें एक विदेशी नंबर से वॉट्सऐप कॉल/मेसेज प्राप्त हुआ। आरोपी ने खुद को कंपनी का फाउंडर आकाश धर्माधिकारी बताकर भरोसे में लिया। आरोपी ने उन्हें अमेजन के जरिए स्टीम गिफ्ट कार्ड खरीदने को कहा और उनके कूपन कोड वॉट्सऐप पर साझा करने के लिए कहा। भरोसे में आकर उन्होंने 72,500 रुपये के पांच गिफ्ट कार्ड खरीदे और उनके कोड साझा कर दिए, जिन्हें आरोपी ने तुरंत रिडीम कर लिया। 9 अप्रैल को जब मृगांक को संदेह हुआ और उन्होंने कंपनी में जांच की, तो पता चला कि वह व्यक्ति फर्जी था। उन्होंने तुरंत इस धोखाधड़ी की जानकारी अमेजन और अपने क्रेडिट कार्ड प्रदाता अमेरिकन एक्सप्रेस को देने के अलावा पुलिस को दी।