झज्जर में सफाई कर्मचारी की मौत के बाद बवाल

नवभारतटाइम्स.कॉम

झज्जर में नगर परिषद के सफाई कर्मचारी की भूख हड़ताल के बाद मौत हो गई। इस घटना से कर्मचारियों में भारी रोष है। मृतक राजेश के परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की गई है। मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई है।

protest in jhajjar after death of sanitation worker employees adamant on demand for compensation and job

n NBT न्यूज, झज्जर: नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की भूख हड़ताल के बाद एक कर्मचारी की मौत हो गई है। इस घटना के बाद कर्मचारियों में भारी रोष देखने को मिल रहा है। दरअसल, झज्जर में नगर पालिका के सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे थे। हड़ताल समाप्त होने के बाद कर्मचारी राजेश अपने घर लौट गया, लेकिन अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।

इस घटना के बाद मंगलवार को जिले के सफाई कर्मचारी वाल्मीकि धर्मशाला में इकट्ठा हुए। इस बैठक में राज्य, जिला और ब्लॉक स्तर के प्रधानों के साथ बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे। उन्होंने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए मांग की है कि मृतक कर्मचारी के परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। चेतावनी दी कि अगर मांगें पूरी नहीं की गईं, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।