हादसे में घायल युवक ने तोड़ा दम

नवभारतटाइम्स.कॉम

बादशाहपुर थाना एरिया में वाटिका चौक के पास सड़क हादसे में घायल युवक ने छह दिन के इलाज के बाद दम तोड़ दिया। यह हादसा 22 अप्रैल की रात को हुआ था। पीछे से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी थी। कार चालक मौके से फरार हो गया था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

vatika chowk road accident injured youth dies during treatment police register case against unknown car driver

n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव: बादशाहपुर थाना एरिया के वाटिका चौक के पास हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए युवक ने छह दिन तक चले इलाज के बाद मंगलवार रात को अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

खवासपुर निवासी हुकम सिंह ने पुलिस को बताया कि वह गुड़गांव में हाउसकीपिंग का काम करते हैं। 22 अप्रैल की रात 11:45 बजे वह अपने दोस्त राकेश कुमार निवासी ताजपुर, महेंद्रगढ़ के साथ बाइक पर वाटिका बिजनेस पार्क की ओर जा रहे थे। जब वे वाटिका चौक के पास अंडरपास के बजाय बाहर की ओर मुड़े, तभी पीछे से आ रही एक कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हुकम सिंह और राकेश दोनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। हुकम सिंह को इस हादसे में मामूली चोटें आईं, जबकि पीछे बैठे राकेश कुमार को गंभीर चोटें आई थीं। उन्हें तुरंत सेक्टर-47 स्थित पार्क अस्पताल में भर्ती कराया गया। राकेश की हालत इतनी नाजुक थी कि वह बयान देने की स्थिति में भी नहीं थे। सोमवार रात करीब 2 बजे राकेश ने दम तोड़ दिया। पुलिस अब घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, जिससे आरोपी कार चालक और वाहन के नंबर का पता लगाया जा सके।