भारत-न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड एग्रीमेंट का उद्यमियों ने किया स्वागत

नवभारतटाइम्स.कॉम

भारत और न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर गुड़गांव के उद्योग जगत में खुशी है। उद्यमियों ने इसे निर्यात के लिए बड़ा अवसर बताया है। गारमेंट, ऑटो पार्ट्स और इंजीनियरिंग गुड्स सेक्टर को सीधा लाभ मिलेगा। गुड़गांव के उद्योग जगत के लिए यह समझौता विकास और विस्तार के नए अवसर लाएगा।

india new zealand free trade agreement enthusiasm among entrepreneurs new export opportunities

n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव: भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर गुड़गांव के उद्योग जगत में उत्साह का माहौल है। शहर के उद्यमियों और औद्योगिक संगठनों ने इस समझौते का स्वागत करते हुए इसे निर्यात के लिए बड़ा अवसर बताया है। उनका मानना है कि इससे खासतौर पर गारमेंट, ऑटो पार्ट्स और इंजीनियरिंग गुड्स सेक्टर को सीधा लाभ मिलेगा। गुड़गांव इन उत्पादों का बड़ा निर्यातक है। कुल मिलाकर गुड़गांव का उद्योग जगत इस समझौते को विकास और विस्तार के नए अवसर के रूप में देख रहा है। प्रोग्रेसिव फेडरेशन ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (PFTI) के चेयरमैन दीपक मैनी ने कहा कि इस एग्रीमेंट के अंतर्गत कई उत्पादों पर शुल्क में कटौती होने से भारतीय कंपनियों के लिए न्यूजीलैंड का बाजार अधिक प्रतिस्पर्धी बन जाएगा। गुड़गांव जो ऑटोमोबाइल और इंजीनियरिंग उत्पादों का प्रमुख हब है वहां की कंपनियां अब अपना निर्यात बढ़ा सकती हैं। उन्हें नया बाजार मिल रहा है। इससे उत्पादन और रोजगार दोनों में वृद्धि की संभावना उन्होंने जताई है। गुड़गांव चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के जनरल सेक्रेटरी एसके आहुजा का कहना है कि न्यूजीलैंड के साथ यह समझौता काफी महत्वपूर्ण है।