n NBT न्यूज, हापुड़: हापुड़ देहात क्षेत्र स्थित 8 करोड़ रुपये हड़पने के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने महामेधा अर्बन कोआपरेटिव बैंक लिमिटेड से जुड़े बैंक मैनेजर सहित 35 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि गौतमबुद्धनगर के सेक्टर-80, ककराला ख्वासपुर निवासी जाकिर खान ने बताया कि उन्होंने अपनी कृषि भूमि के मुआवजे के रूप में प्राप्त लगभग 8 करोड़ रुपये महामेधा अर्बन कोआपरेटिव बैंक की शाखा सी-39, सेक्टर-49, नोएडा में जमा कराए थे। आरोप है कि बैंक प्रबंधन और इससे जुड़े लोगों ने साजिश रचकर जमाकर्ताओं की रकम का दुरुपयोग किया और उसे हड़प लिया। बैंक के अधिकारियों, कर्मचारियों और संचालक मंडल के सदस्यों ने उनकी 8 करोड़ रुपये सहित जमाकर्ताओं की जमा राशि से हापुड़ के ग्राम ततारपुर में कुल 19.5985 हेक्टेयर भूमि खरीदी थी।


