Akhilesh Yadav Reaches Hospital To Meet Anupama Jaiswal Who Was Burnt While Burning Effigy Deputy Cms Also Arrive
पुतला जलाने में झुलसीं अनुपमा को देखने पहुंचे सपा अध्यक्ष और दोनों डिप्टी सीएम
नवभारतटाइम्स.कॉम•
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा विधायक अनुपमा जायसवाल से मुलाकात की। अनुपमा जायसवाल पुतला जलाते समय झुलस गई थीं। अखिलेश यादव ने अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि समाज में सौहार्द बना रहना चाहिए। सकारात्मक राजनीति की स्वस्थ परंपरा यही सिखाती है। यह मुलाकात लखनऊ के मेदांता अस्पताल में हुई।
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : सपा मुखिया और पूर्व सीएम अखिलेश यादव मंगलवार को भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अनुपमा जायसवाल को देखने मेदांता अस्पताल पहुंच गए। पूर्व मंत्री सपा अध्यक्ष का पुतला जलाते वक्त जल गई थीं। मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा कि 'हम नहीं चाहते हैं कि समाज के बीच आग जले। हम चाहते हैं समाज में सौहार्द की फुहार हो। हमारी सकारात्मक राजनीति की स्वस्थ परंपरा ने हमें यही सिखाया है।’