n NBT न्यूज,लखनऊ : नगर निगम टीम ने मंगलवार को अवैध कब्जे के खिलाफ सरोजनी नगर सहित विभिन्न इलाकों में अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया। टीम ने कार्रवाई करते हुए सरोजनीनगर के हसनपुर खेवली गांव (अंसल) में 4 करोड़ रुपये की सकारी जमीन कब्जा मुक्त कराई। अभियान का नेतृत्व कर रहे सहायक नगर आयुक्त एवं प्रभारी संपत्ति अधिकारी रामेश्वर प्रसाद ने बताया कि गाटा संख्या 710 की 0.607 हेक्टेयर ऊसर भूमि पर इलाकें के लोगों ने अस्थायी बाउंड्रीवॉल बनाकर पौधारोपण कर दिया था। जेसीबी की मदद से टीम ने अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए और 0.253 हेक्टेयर भूमि को खाली कराया। इस दौरान ईटीएफ फोर्स के साथ तहसीलदार अरविंद पाण्डेय और नायब तहसीलदार तेजस्वी प्रकाश आदि मौजूद रहे।


