पीएम का एयरपोर्ट पर ट्रांजिट विजिट, ट्रैफिक डायवर्ट

नवभारतटाइम्स.कॉम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर ट्रांजिट विजिट करेंगे। इस दौरान एयरपोर्ट से आगरा एक्सप्रेस-वे तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। मंगलवार शाम 6 बजे से यह व्यवस्था प्रभावी होगी। भारी वाहनों के लिए विशेष वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं। पुलिस ने लोगों से निर्धारित डायवर्जन का पालन करने की अपील की है।

traffic diverted due to pm modis transit visit in lucknow know alternate routes

n NBT न्यूज़, लखनऊ: पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार को अमौसी एयरपोर्ट पर ट्रांजिट विजिट करेंगे। इस दौरान एयरपोर्ट से टोल प्लाजा और आगरा एक्सप्रेस-वे तक कंटीजेंसी रूट पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। यह व्यवस्था मंगलवार शाम 6 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक प्रभावी रहेगी। इमरजेंसी में ऐंबुलेंस, दमकल, शव वाहन और स्कूली वाहनों को छूट रहेगी।

n भारी वाहनों के लिए अमौसी एयरपोर्ट वीआईपी मोड़ से प्रवेश बंद रहेगा। ऐसे वाहन वीआईपी मोड़ से अमौसी कमर्शियल मोड़ होकर वैकल्पिक मार्ग से गुजरेंगे। लखनऊ से हरदोई, शाहजहांपुर और बरेली जाने वाले वाहन खुशहालगंज या बाजपुर किसान पथ अंडरपास से होकर किसान पथ और एनएच-24 सीतापुर रोड का उपयोग करेंगे। वहीं उन्नाव, कन्नौज और कानपुर की ओर जाने वाले वाहन किसान पथ और एनएच-27 से डायवर्ट किए जाएंगे।

n तिकोनिया तिराहे से भारी वाहन आगरा एक्सप्रेस-वे की बजाय दुबग्गा, छंदोइया तिराहा होते हुए गुजरेंगे। जरूरत पड़ने पर अन्य मार्गों पर भी डायवर्जन लागू किया जाएगा। शहीद पथ से वाहन बिजनौर अंडरपास और किसान पथ से होकर निकलेंगे। कानपुर की ओर से आने वाले वाहन नटकुर या अनूप खेड़ा अंडरपास से बिजनौर और शहीद पथ का रूट लेंगे।

n सरोजनीनगर, नादरगंज, स्कूटर इंडिया और कमता तिराहा से आने-जाने वाले वाहनों के लिए भी वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं, जिनमें किसान पथ, आशियाना, बंगला बाजार और बालागंज प्रमुख हैं। इसके अलावा लोकबंधु अस्पताल, आलमबाग, दुबग्गा और बुद्धेश्वर क्षेत्र से गुजरने वाले वाहनों के लिए भी अलग-अलग रूट निर्धारित किए गए हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए निर्धारित डायवर्जन का पालन करें और यात्रा से पहले वैकल्पिक मार्गों की जानकारी जरूर ले लें।