गर्मी का असर या घटिया निर्माण से टूटी सड़क!

नवभारतटाइम्स.कॉम

फरीदाबाद में सैनिक कॉलोनी गेट नंबर-4 के पास एक सीमेंटेड सड़क भीषण गर्मी के कारण फट गई है। इस सड़क पर उभार आने के बाद यह घटना हुई। यह दिल्ली और गुड़गांव आने-जाने का एक प्रमुख मार्ग है। स्थानीय लोगों का मानना है कि अत्यधिक गर्मी से सड़क के अंदर गैस बनने से यह स्थिति पैदा हुई है।

heatwave havoc sainik colony road in faridabad bursts increasing accident risk

nNBT न्यूज, फरीदाबाद

भीषण गर्मी के चलते सीमेंटेड (सीसी) सड़कों के फटने की समस्या सामने आने लगी है। ताजा मामला सैनिक कॉलोनी गेट नंबर-4 के पास का है, जहां सड़क में उभार आने के बाद वह फट गई। इससे क्षेत्र में हादसे का खतरा बढ़ गया है और लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हैरानी की बात यह है कि नगर निगम अधिकारियों को अभी तक इस स्थिति की जानकारी नहीं है।

यह सड़क दिल्ली और गुड़गांव आने-जाने का प्रमुख मार्ग है। सोमवार सुबह सड़क में हल्का उभार दिखाई दिया था, जो शाम तक बढ़कर गंभीर रूप ले गया और सड़क फट गई। रात के समय यहां स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था न होने के कारण खतरा और बढ़ गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, अत्यधिक गर्मी के कारण सड़क के अंदर गैस बनने से यह स्थिति पैदा हुई है। वहीं, निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल की आशंका जताई जा रही है। लोग जल्द मरम्मत करने की मांग कर रहे हैं।