nNBT रिपोर्ट, प्रयागराज : बीजेपी के करछना विधायक पीयूष रंजन निषाद ने हत्या की कोशिश का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया है। विधायक के अनुसार सोमवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे अरैल बांध रोड से ओमेक्स सिटी जा रहे थे। रास्ते में नगर निगम सीएनबी प्लांट के सामने हाइवा ट्रक चालक ने उनकी गाड़ी पर हाइवा ट्रक चढ़ा दिया। हालांकि, विधायक और उनके अंगरक्षक बाल-बाल बच गए और गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



