मुंबई फूड पॉइजनिंग केस में खाने के सैंपल जांच के लिए भेजे गए

नवभारत टाइम्स

मुंबई में डोकादिया परिवार के चार सदस्यों की बिरयानी और तरबूज खाने से मौत हो गई। फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन ने पानी और खाने के 11 सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। इनमें बिरयानी, तरबूज, चावल, पानी और मसाले शामिल हैं। इन सैंपलों का वैज्ञानिक विश्लेषण किया जाएगा। मामले की जांच कई स्तरों पर जारी है।

mumbai food poisoning death from biryani and watermelon food samples sent for testing

NBT रिपोर्ट, मुंबई: मुंबई के डोकादिया परिवार के 4 सदस्यों बिरयानी और तरबूज खाने बाद तबीयत बिगड़ने और मौत के मामले में जांच कई स्तरों पर जारी है। फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने जान गंवाने वालों के घर से पानी और खाने की चीजों के कुल 11 सैंपल लिए हैं। सूत्रों के अनुसार टीम ने घर से बिरयानी, आधा कटा तरबूज, चावल, पानी की बोतल से पानी, मटके का पानी, दालचीनी, लौंग, जीरा और खजूर के सैंपल लिए । उपलब्ध मात्रा के अनुसार सभी का वैज्ञानिक विश्लेषण किया जाएगा।