भारत-अफ्रीका संबंध नए दौर में: मंत्री

नवभारत टाइम्स

विदेश राज्य मंत्री पबित्र मार्घेरिटा ने कहा कि भारत और अफ्रीका के रिश्ते एक नए दौर में प्रवेश कर रहे हैं। दोनों देश इस साझेदारी को और मजबूत बनाने की तैयारी में हैं। भारत मंडपम में आयोजित युवा भारत ग्लोबल फोरम में उन्होंने यह बात कही। भारत और अफ्रीका प्राचीन और जीवंत सभ्यताएं हैं। यह साझेदारी नए आयाम स्थापित करेगी।

भारत-अफ्रीका संबंध नए दौर में: मंत्री
(फोटो- नवभारत टाइम्स)

NBT रिपोर्ट, नई दिल्ली: विदेश राज्य मंत्री पबित्र मार्घेरिटा ने मंगलवार को कहा कि भारत और अफ्रीका के संबंध एक 'नए और निर्णायक दौर में हैं। दोनों पक्ष इस साझेदारी को कहीं अधिक उच्च और सार्थक स्तर पर ले जाने के लिए तैयारी कर रहे हैं। भारत मंडपम में आयोजित युवा भारत ग्लोबल फोरम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत और अफ्रीका सहस्राब्दी पुरानी और जीवंत सभ्यताएं हैं।