फिट इंडिया अभियान के साइक्लिंग क्लब से जुड़ पा सकते हैं इंसेंटिव

Contributed byनई दिल्ली|नवभारतटाइम्स.कॉम

फिट इंडिया अभियान के तहत साइक्लिंग क्लब से जुड़ने पर इंसेंटिव मिल रहा है। फिट इंडिया ऐप पर सबसे ज्यादा साइकल चलाने वालों को दिल्ली बुलाकर सम्मानित किया जाता है। अभी तक 4500 क्लब जुड़ चुके हैं और यह संख्या तेजी से बढ़ रही है। बड़े शिक्षण संस्थानों में भी साइकल के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जा रहा है।

फिट इंडिया अभियान के साइक्लिंग क्लब से जुड़ पा सकते हैं इंसेंटिव

नई दिल्ली: साइकल का ज्यादा प्रयोग कर इंसेंटिव पाने की योजना का फायदा लोग उठा रहे हैं। युवा और खेल मंत्रालय के फिट इंडिया ऐप में तेजी से साइकल क्लब का रजिस्ट्रेशन चल रहा है। इस ऐप के जरिए यह देखा जाता है कि हर हफ्ते देश में किन-किन क्लब और लोगों ने सबसे ज्यादा साइकल का प्रयोग किया है और कार्बन क्रेडिट हासिल किए हैं। हर हफ्ते देश से ऐसे लोगों को चुना जाता है और उन्हें दिल्ली बुलाकर सम्मानित किया जाता है। उन्हें गिफ्ट या कैश इंसेंटिव भी दिया जाता है। अभी तक 4500 साइकल क्लब जुड़ चुके हैं और अगले दो से तीन महीने में साइकल क्लब की संख्या 15000 तक हो जाएगी। केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने बताया कि दो वर्ष पहले केवल 250 जगहों पर ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ मिशन शुरू किया गया था, पर अब हर रविवार को देश में 16 हजार से अधिक स्थानों पर एक साथ ‘संडे ऑन साइकिल’ अभियान चल रहा है। उन्होंने कहा कि देश के बड़े शिक्षण संस्थानों जैसे आईआईटी, आईआईएम, बड़ी-बड़ी यूनिवर्सिटीज के कैंपस को वीकल फ्री करने और वहां पर साइकल का प्रयोग ज्यादा से ज्यादा हो, इसके लिए भी काम किया जा रहा है।