भिवानी में बस बनी आग का गोला, ज़िंदा जले दो यात्री

नवभारतटाइम्स.कॉम

भिवानी के मिलकपुर गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ। सोमवार रात एक निजी बस में आग लग गई। टायर फटने से तेल टैंक में आग लगी और धमाका हुआ। इस आग में दो यात्री जिंदा जल गए। वे बस से बाहर नहीं निकल पाए। दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया। मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

भिवानी में बस बनी आग का गोला, ज़िंदा जले दो यात्री

भाषा, भिवानी

भिवानी के मिलकलपुर गांव के सरकारी स्कूल के सामने सोमवार की रात निजी परिवहन की हांसी जा रही बस में आग लग गई। टायर फटने के बाद बस के तेल टैंक में आग लगी और धमाका हुआ। आग में दो लोगों के जिंदा जलने की सूचना है।

तोशाम (भिवानी) के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) दलीप सिंह ने मंगलवार को बताया कि सोमवार शाम को मिलकपुर गांव में यह घटना तब घटी जब बस भिवानी से हांसी जा रही थी। पुलिस ने बताया कि इस घटना में मारे गए दोनों व्यक्ति बस से उतर नहीं पाए और आग की लपटों में घिर गए। बाद में उनके जले हुए शव बरामद किए गए।

पुलिस ने बताया कि दमकल गाड़ियां तुरंत मौके पर भेजी गईं और घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

डीएसपी ने कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, हमें संदेह है कि उनमें से एक सरकारी कर्मचारी है और दूसरा निजी कर्मचारी। उनके परिजनों का दावा है कि दोनों घर नहीं लौटे व लापता हैं। अभी हम मानकर चल रहे हैं कि ये लोग संभवतः वही हैं।"

कुछ और लोग भी झुलसे है, जिन्हें हांसी के विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया है। जिनके कंकाल बस की जली सीटों पर ही ग्रामीणों ने देखे हैं।

सूचना के बादपहुंची दमकल विभाग टीम नेकड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मृतकों की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस प्रयास में जुटी है। आग लगने के कारणों की जांच होगी।