n NBT रिपोर्ट, नई दिल्ली
दाऊद इब्राहिम के करीबी सलीम डोला को 'ऑपरेशन ग्लोबल हंट' के तहत मंगलवार सुबह तुर्किये से भारत लाया गया। डी-कंपनी से जुड़ा ड्रग किंगपिन सलीम 24 अप्रैल को जॉइंट ऑपरेशन में इस्तांबुल में दबोचा गया था। वह UAE की नकली ID के साथ छिपा हुआ था।
सलीम को NCB मुख्यालय ले जाया गया, जहां एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं। वहीं, गृह मंत्री अमित शाह ने X पर लिखा- अब ड्रग माफिया दुनिया के किसी भी कोने में छिप जाएं, वे सुरक्षित नहीं हैं।



