n NBT रिपोर्ट, नई दिल्ली : द्वारका के इस्कॉन मंदिर में वैशाख के शुक्ल पक्ष की मोहिनी एकादशी के बाद आज रुक्मिणी द्वादशी मनाई गई। शाम को आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों व बड़ों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
मंगलवार सुबह 8 बजे भागवत के विशेष सत्र में रुक्मिणी द्वादशी के उपलक्ष्य में कथा की गई। इसमें श्रीकृष्ण की अर्धांगिनी कही जाने वाली रुक्मिणी देवी के बारे में बताया गया। शाम 4 बजे कीर्तन शुरू हुए। शाम 5 बजे से बच्चों की क्रॉफ्ट कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें बच्चों ने अपने मनोभावों को एक पत्र में लिखा। शाम 6 बजे महा अभिषेक किया गया।


