NBT न्यूज, रोहतक
जिले में गेहूं फसल के अवशेष जलाने वाले किसान ों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और पराली जलाने से रोकने के लिए पुलिस को गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। डीसी सचिन गुप्ता ने मंगलवार को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। डीसी मंगलवार को रोहतक में स्थानीय कैंप कार्यालय के सभागार में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की समीक्षा मीटिंग की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने बताया प्रभावित कृषि भूमि के सुधार हेतु लगभग साढे चार करोड़ रुपये की परियोजना है।


