स्वास्थ्य शिविरों में कल तक जांच करा सकेंगे सफाईकर्मी

नवभारतटाइम्स.कॉम

हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन कृष्ण कुमार ने गुड़गांव का दौरा किया। उन्होंने बताया कि जिले के सभी पीएचसी और सीएचसी में 30 अप्रैल तक सफाई कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर लगेंगे। चेयरमैन ने कर्मचारियों की समस्याओं पर सकारात्मक रुख दिखाया। उन्होंने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

health check up camps for sanitation workers till april 30 chairman reviews

n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव

हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन कृष्ण कुमार मंगलवार को गुड़गांव पहुंचे। यहां उन्होंने सफाई कर्मचारियों के लिए तीन दिवसीय जिलास्तरीय स्वास्थ्य जांच शिविर में हिस्सा लेने की बात कही। बैठक के दौरान चेयरमैन ने बताया कि जिले के सभी PHC और CHC में 30 अप्रैल तक शिविर लगेंगे। बैठक के दौरान सफाई कर्मचारी यूनियन की ओर से दिए मांग पत्र और इनकी समस्याओं पर चेयरमैन ने सकारात्मक रुख दिखाया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाएगा। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों व मुख्यमंत्री से चर्चा कर समाधान सुनिश्चित कराया जाएगा। गुड़गांव में सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने पर भी विचार करने का आश्वासन दिया। जॉइंट कमिश्नर प्रीतपाल सिंह ने चेयरमैन का स्वागत किया। जिला विकास व पंचायत अधिकारी नवनीत कौर सहित सफाई कर्मचारी यूनियन प्रतिनिधि मौजूद थे।