n NBT रिपोर्ट, मुंबई
महाराष्ट्र में ठाणे के मीरा रोड इलाके में सोमवार तड़के दो सिक्यॉरिटी गार्ड्स पर चाकू से हमला करने वाले की पहचान जैब जुबैर अंसारी (31) तौर पर हुई है। कोर्ट ने उसे 4 मई तक ATS की कस्टडी में भेजा है।
पुलिस ने बताया कि आरोपित ने पहले गार्ड्स से मस्जिद का रास्ता पूछा। वे रास्ता नहीं बता पाए तो आरोपित चला गया और थोड़ी देर में फिर लौटा। उसने पहले एक गार्ड से धर्म पूछकर उसे चाकू मारा। फिर दूसरे गार्ड से कलमा पढ़ने को कहा। गार्ड ऐसा नहीं कर पाया तो उस पर भी हमला किया।
IS से लिंक की जांच
जांच में इसे Lone Wolf अटैक बताया गया। एटीएस ने कहा कि आरोपित के घर से ISIS से जुड़े नोट्स मिले हैं। उसके IS लिंक की जांच हो रही है। वह साइंस ग्रैजुएट है और 2000 से 2020 तक US में रहा था। वर्क परमिट खत्म होने पर लौटा और ऑनलाइन केमिस्ट्री पढ़ा रहा था।



