कोसली को मिलीं चार नईं खेल नर्सरियां

नवभारतटाइम्स.कॉम

कोसली विधानसभा क्षेत्र में चार नई खेल नर्सरियों को मंजूरी मिल गई है। विधायक अनिल यादव ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और खेल मंत्री गौरव गौतम का आभार व्यक्त किया है। डहीना, सीहा और जैनाबाद गांवों में एथलेटिक्स की नर्सरी और झाड़ोदा गांव में वॉलीबॉल की नर्सरी शुरू होगी।

kosli gets four new sports nurseries youth will get a chance to advance in sports

n NBT न्यूज, रेवाड़ी : कोसली विधानसभा क्षेत्र के लिए चार खेल नर्सरियों को मंजूरी मिली है। मंजूरी मिलने पर विधायक अनिल यादव ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व खेल मंत्री गौरव गौतम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों चंडीगढ़ में कोसली को खेल सुविधाएं दिलवाने के लिए मंत्री गौरव गौतम से मुलाकात की थी। विधायक ने कहा कि उनकी मांग पर सरकार ने गांव डहीना, सीहा व जैनाबाद की पंचायत को ऐथलेटिक्स की खेल नर्सरी और गांव झाड़ोदा की पंचायत को वॉलीबाल की नर्सरी के लिए स्वीकृति दी है। इन खेल नर्सरियों के शुरू होने से आसपास के बच्चों को भी आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि इन चारों गांवों में जल्दी ही नर्सरी शुरू कर दी जाएंगी।