n विकास पाठक, वाराणसी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वाराणसी में आयोजित नारी वंदन सम्मेलन को संबोधित करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि परिवारवाद और तुष्टीकरण की राजनीति करने वाले कुछ दल नारी शक्ति से भयभीत हैं और नहीं चाहते कि महिलाएं विधानसभा और संसद तक पहुंचें। उन्हें डर है कि आरक्षण मिलने से बड़ी संख्या में महिलाएं राजनीति में आईं तो उनकी पारंपरिक राजनीति समाप्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि काशी के सांसद और प्रधानमंत्री के रूप में महत्वपूर्ण लक्ष्य प्राप्त करने के लिए महिलाओं के आशीर्वाद की आवश्यकता है। यह महत्वपूर्ण लक्ष्य लोकसभा और विधानसभाओं में महिला आरक्षण लागू करवाना है। संसद में समाजवादी और कांग्रेस जैसी पार्टियों के कारण इस बार प्रयास सफल नहीं हो सका, लेकिन मैं आश्वस्त करता हूं कि महिला कोटा लागू करवाने में कोई कसर नहीं छोड़ूंगा।
पीएम ने वाराणसी को 6300 करोड़ की 163 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। साथ ही दो अमृत भारत एक्सप्रेस को वर्चुअली हरी झंडी दिखाई। इसके बाद उन्होंने हर-हर महादेव के उद् घोष के साथ नारी वंदन सम्मेलन में अपने संबोधन की शुरुआत की। मोदी कहा कि कई बार महिलाओं से सवाल तक नहीं पूछे जाते थे और सीधे निर्णय थोप दिए जाते थे। देश के अधिकांश हिस्सों में बहन-बेटियों का यह अनुभव है। उन्होंने कहा कि करीब 25 वर्ष पहले जब वह गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे, तब उन्होंने इस सोच को बदलने का संकल्प लिया था। बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विशेष योजनाएं शुरू कीं। वर्ष 2014 में जब देश की माताओं-बहनों उन्हें सेवा का अवसर का दिया, तब से देश तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।
8संबंिधत खबरें: पेज 9


