आंधी में उड़ गए मजबूत बिजली सप्लाई के दावे

नवभारतटाइम्स.कॉम

सोमवार शाम आई आंधी ने गुड़गांव में बिजली सप्लाई के दावों की पोल खोल दी। शहर के कई रिहायशी और औद्योगिक इलाकों में बिजली कटौती ने लोगों को परेशान किया। कादीपुर, बसई, बेगमपुर और बहरामपुर जैसे औद्योगिक क्षेत्रों में रात की शिफ्ट प्रभावित हुई।

power supply disrupted in gurgaon after storm chaos in residential and industrial areas

n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव

सोमवार देर शाम आई धूल भरी आंधी के बाद शहर के रिहायशी सहित कुछ इंडस्ट्रियल एरिया में बिजली कटौती ने लोगों को परेशान किया। आंधी के बाद कुछ एरिया में रह-रह कर कई-कई बार पावर कट लगे। कादीपुर, बसई, बेगमपुर और बहरामपुर इंडस्ट्रियल एरिया में बिजली को लेकर समस्या रही। इस वजह से रात की शिफ्ट में काम प्रभावित हुआ। लक्ष्मण विहार निवासी श्रीपाल शर्मा ने बताया कि उनके रात में लगभग 12 बजे बिजली कटी जो सुबह लगभग साढ़े पांच बजे आई। वहीं शिवाजी नगर, भीम नगर, झाड़सा, सेक्टर-39 स्थित रिहायशी क्षेत्रों में रात के समय बार-बार पावर कट ने परेशान किया। सेक्टर-39 निवासी विवेक बंसल का कहना है कि सरकार को पावर इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। गुड़गांव उद्योग असोसिएशन के प्रेसीडेंट प्रवीण यादव का कहना है कि इंडस्ट्रियल एरिया में बिजली आपूर्ति की बेहतर व्यवस्था होनी चाहिए। बिजली इंडस्ट्री की लाइफलाइन है। उद्यमी मनोज जैन का कहना है कि जब भी तेज हवा, आंधी या बारिश होती है बिजली गुल हो जाती है।