n NBT न्यूज, सोहना : नगर परिषद एरिया की सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। अपनी मांगों को लेकर नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने आंदोलन तेज कर दिया है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे चरणबद्ध तरीके से सफाई व्यवस्था ठप कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। सोहना नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने भूख हड़ताल शुरू की। इस दौरान हुई आक्रोश सभा की अध्यक्षता सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान सुभाष ने की, सभा संचालन प्रधान विक्रम ने किया। राज्य सरकार पर कर्मचारी विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार आगजनी की बढ़ती घटनाओं को रोकने में विफल रही है। कर्मचारी नेताओं के अनुसार 28 अप्रैल को भी भूख हड़ताल जारी रहेगी। इसके बाद एक मई से दो दिवसीय हड़ताल की जाएगी, इससे शहर की सफाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो सकती है। कर्मचारियों ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।


