यूपी कोऑपरेटिव संघ के चुनाव में सभी पदों पर भाजपा काबिज

नवभारतटाइम्स.कॉम

यूपी कोऑपरेटिव संघ के चुनाव में भाजपा ने सभी पदों पर निर्विरोध जीत दर्ज की है। शिवेंद्र चौधरी सभापति और ब्रज किशोर गुप्ता उप सभापति चुने गए हैं। कई अन्य पदाधिकारी भी निर्विरोध चुने गए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी है। यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है।

up cooperative union election bjp registers unopposed victory in all posts creates history

n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : यूपी कोऑपरेटिव संघ चुनाव में उपसभापति और संचालक के सभी पदों पर अब भाजपा का कब्जा हो गया है। भाजपा उम्मीदवारों ने इन पदों पर निर्विरोध जीत हासिल की है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने नए पदाधिकारियों को बधाई दी है और इस जीत को ऐतिहासिक बताया है।

ये पदाधिकारी जीते : कोऑपरेटिव संघ के चुनाव में शिवेंद्र चौधरी निर्विरोध सभापति और ब्रज किशोर गुप्ता उप सभापति चुने गए हैं। वहीं, रामनिवास यादव, बालेंद्र प्रताप सिंह, धनंजय कुमार सिंह, शिवदत्त नारायण सिंह, अभय सिंह, हरिओम मिश्रा, सुरेश गंगवार, जयवीर सिंह सिरोही, दिवाकर मिश्र, शारदा चौधरी, आकांक्षा सोनकर और ऊषा मौर्य निर्विरोध संचालक चुने गए हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी हैं और विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में यूपी कोऑपरेटिव संघ विकास, पारदर्शिता और जनसेवा के नए आयाम स्थापित करेगा।

प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने कहा कि यह सफलता कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत, अनुशासन और संगठन की मजबूती का परिणाम है। भाजपा ने हमेशा सहकारिता को जनसेवा का सशक्त माध्यम माना है।