केंद्र ने SC को बताया- फ्रॉड रोकने के लिए फीचर लाएगा वॉट्सऐप

नवभारतटाइम्स.कॉम

वॉट्सऐप ने साइबर फ्रॉड रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया है। इस साल जनवरी से अब तक 9,400 से ज्यादा फ्रॉड अकाउंट बैन किए गए हैं। जल्द ही एक नया फीचर आएगा, जिससे कुछ समय पहले बने अकाउंट से कॉल आने पर अलर्ट मिलेगा। सरकारी चिह्नों का दुरुपयोग करने वाले अकाउंट की पहचान कर उन्हें हटाया जाएगा।

whatsapp to bring new features to prevent fraud central government informed in sc

n NBT रिपोर्ट, नई दिल्ली: वॉट्सऐप ने इस साल जनवरी से अब तक डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर फ्रॉड में शामिल करीब 9,400 अकाउंट बैन किए हैं। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में बताया कि वॉट्सऐप जल्द एक फीचर भी लाएगा, जिसमें कुछ वक्त पहले बने अकाउंट से कॉल आने पर लोगों को अलर्ट मिलेगा। साथ ही 'लोगो डिटेक्शन फीचर' शुरू होगा, जिसमें सरकारी चिह्नों का इस्तेमाल करने वाले अकाउंट की पहचान करके इन्हें हटाया जाएगा।8पेज 12