बिजली गिरने से 4 की मौत, 2 घायल

नवभारतटाइम्स.कॉम

उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से चार लोगों की जान चली गई। चित्रकूट में भैंस चराने गए दो किशोरों की मौत हो गई। वहीं, वाराणसी में खेत में काम कर रहे एक दंपती की भी बिजली की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। दो अन्य किशोर गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

4 dead 2 injured due to lightning strike havoc of lightning in varanasi and banda

nNBT न्यूज, वाराणसी/बांदा

प्रदेश के अलग-अलग जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के दौरान बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। जान गंवाने वालों में दो किशोर और एक दंपती शामिल हैं। वहीं, दो अन्य किशोर गंभीर रूप से झुलस गए।

चित्रकूट के भरतकूप क्षेत्र स्थित पतौड़ा गांव में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे आकाशीय बिजली गिरने से खेत में भैंस चराने गए चार बच्चे चपेट में आ गए। ग्रामीणों के अनुसार सुबह अचानक तेज हवा के बीच गरज-चमक के बीच बारिश होने लगी। इसी दौरान खेत में बिजली गिरने से तेज धमाका हुआ। आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो चार बच्चे अचेत मिले। सीएचसी भरतकूप ले जाने तक विकास (14) और करन (13) की मौत हो चुकी थी। वहीं, दो अन्य बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

उधर, वाराणसी के सिंधोरा थाना क्षेत्र के भदेवली गांव में शुक्रवार की शाम आंधी-पानी के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दंपती की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार जूनियर हाई स्कूल सिंधोरा में अध्यापक रमेश चंद्र भारती (58) पत् नी चमेला देवी (56) के साथ खेत में गेहूं के बोझ बांधने गए थे। मौसम खराब होने पर दोनों पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरी और दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। अस्पताल पहुंचाए जाने से पहले उनकी मौत हो गई।