स्टोर मैनेजर पर लाखों की जूलरी चुराने का आरोप

नवभारतटाइम्स.कॉम

गोल्फ कोर्स रोड स्थित जूलरी शोरूम में लाखों की चोरी हुई है। स्टोर मैनेजर विशाल यादव पर 1 लाख 28 हजार रुपये नगदी और 20 सोने की अंगूठियां चुराने का आरोप है। घटना 31 मार्च की दोपहर की है। शक होने पर सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई जिसमें आरोपी पैसे चुराता दिखा।

golf course road jewelry showroom manager absconds with lakhs in jewelry and cash police investigating

n NBT रिपोर्ट, गोल्फकाेर्स रोड : डीएलएफ फेज-1 एरिया के गोल्फ कोर्स रोड पर जूलरी शोरूम में काम करने वाले स्टोर मैनेजर पर लाखों की नगदी और सोने की अंगूठियां चोरी करने के आरोप लगे हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-7 के सुमित गर्ग ने बताया कि उनकी गोल्फ कोर्स रोड पर हाउस ऑफ रिंग नाम से दुकान है। दुकान पर विशाल यादव नाम का युवक स्टोर मैनेजर था। आरोप है कि 31 मार्च को दोपहर बाद विशाल काम के बीच दुकान से चला गया और फोन बंद आने लगा। सुमित को शक हुआ तो दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की, इसमें आरोपी जेब में पैसे डालता हुआ नजर आया। इसके बाद जब दुकान का स्टॉक और कैश मिलान किया गया तो करीब 1 लाख 28 हजार रुपये की नगदी कम पाई गई, साथ ही 20 सोने की अंगूठियां भी गायब मिलीं। आरोप है कि यह चोरी स्टोर मैनेजर विशाल यादव ने ही की है।