n सोनिया, गुड़गांव
गवर्नमेंट स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को अब पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान भी दिया जाएगा। इसी दिशा में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने एक नई पहल शुरू की है। इसके तहत स्कूलों में बागवानी और प्राकृतिक खेती को वोकेशनल ट्रेड के रूप में शामिल किया गया है। योजना को चालू शैक्षणिक सत्र से ही लागू करने की तैयारी है।
इस पहल का उद्देश्य छात्रों को खेती-किसानी के आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल तरीकों से परिचित कराना है, ताकि वह छोटी उम्र से ही प्रकृति के प्रति जागरूक बन सकें। छात्रों को पौधों की देखभाल, बीजरोपण, जैविक खाद तैयार करने और प्राकृतिक खेती की बारीकियां सिखाई जाएंगी। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने बताया कि हरियाणा शिक्षा विभाग के स्कूली पाठ्यक्रमों में हॉबी कक्षाओं के पाठ्यक्रम शामिल हैं।



