सीएम हेल्पलाइन के कर्मचारियों का बढ़ेगा वेतन

नवभारतटाइम्स.कॉम

सीएम हेल्पलाइन 1076 के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर वी-विन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने और कार्यस्थल की सुविधाओं को बेहतर बनाने पर सहमति जताई है। कर्मचारियों की शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने तत्काल समाधान के निर्देश दिए थे। इस फैसले से कर्मचारियों में खुशी की लहर है।

cm helpline 1076 employees salary to increase company agrees to demands on cms instructions

n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : सीएम हेल्पलाइन 1076 के कर्मचारियों की सैलेरी बढ़ेगी। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद हेल्पलाइन का संचालन करने वाली कंपनी वी-विन प्राइवेट लिमिटेड ने कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने और कार्यस्थल की सुविधाओं में सुधार करने पर कंपनी ने सहमति दे दी है।

दरअसल, सीएम हेल्पलाइन 1076 से जुड़े कर्मचारियों द्वारा वी-विन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के खिलाफ शिकायत की गई थी। इन शिकायतों का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कर्मचारियों के वेतन संबंधी मुद्दों व कार्यस्थल की समस्याओं का तत्काल और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री के निर्देश पर यूपीडेस्को की प्रबंध निदेशक नेहा जैन ने पूरे प्रकरण की समीक्षा की। कर्मचारियों ने सीएम का आभार जताया है।