'कूल' वीकेंड: आंधी, बारिश और ओलों के साथ मौसम मारेगा पलटी!

नवभारतटाइम्स.कॉम

लखनऊ और पूरे उत्तर प्रदेश में गर्मी से राहत मिलने वाली है। शनिवार को गरज-चमक के साथ बारिश और ओले गिर सकते हैं। हवाएं 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर से आ रही नमी के कारण मौसम बदलेगा। अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।

cool weekend weather to turn with storms rain and hail winds to blow at 60 kmh

आज 60 KM की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

nNBT रिपोर्ट, लखनऊ

राजधानी समेत पूरे उत्तर प्रदेश में गर्मी और कड़ी धूप से शनिवार को बड़ी राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, शनिवार को लखनऊ और आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और ओले गिरने के आसार हैं। इस दौरान 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

क्यों बदला मौसम?

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह बदलाव सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर से आ रही नमी के मिलन के कारण हो रहा है। इसके असर से अधिकतम तापमान में 3 डिग्री C से 5 डिग्री C तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।