n NBT रिपोर्ट, टीएचए : सिद्धार्थ विहार में आवास विकास परिषद की तरफ से निकाले गए प्लॉट योजना में आवेदकों की संख्या प्लॉट की संख्या से दोगुनी है। जितना अधिकारियाें ने उम्मीद किया था उस हिसाब से आवेदन नहीं आए। आवास विकास के मुताबिक, 31 मार्च को आवेदन की आखिरी तारीख थी। जिस तरह से आवेदनों की संख्या थी उसके मुताबिक, डेडलाइन बढ़ाने की उम्मीद थी, जो बढ़ी नहीं। पंजीकारण की तारीख 30 अक्टूबर से शुरू हुई थी। आवास विकास के संपत्ति प्रभारी पीएस रावत ने कहा कि प्लॉटों से दोगुने आवेदन आए हैं। इसका मुख्य कारण यह भी हो सकता है कि सिद्धार्थ विहार में फ्लैटों की डिमांड अधिक है।



