n NBT न्यूज, लखनऊः गुड फ्राइडे पर शहर के चर्चों में प्रार्थना सभाएं की गईं। क्रूस पर दिए गए उनके अंतिम संदेशों को याद किया गया। साथ ही क्रिश्चियन समुदाय ने गीत व लघु नाटिका के जरिए प्रभु को याद किया।
अलीगंज स्थित असेंबली ऑफ बिलीवर्स चर्च में दोपहर 12 बजे प्रार्थना की गई। शुरुआत गीत जो क्रूस पे जाती है वो मेरी राह है...,जो क्रूस पे कुर्बान है वो मेरा मसीहा है... गाकर प्रभु यीशु के बलिदान को याद किया गया। भाई अंकुर, उपेंद्र, अर्पण, शशांक, रोहित, बहन स्नेहा, प्रिया, अंजलि, जया ने प्रभु की याद में गीत गाए। पादरी मॉरिस कुमार ने यीशु मसीह के द्वारा सलीब से कहे सात वचनों के बारे में बताया। इस अवसर पर बहन वर्तिका द्वारा निर्देशित लघु नाटिका क्रूस का मंजर प्रस्तुत हुआ। हजरतगंज स्थित सेंट जोसेफ कैथेड्रल चर्च में बिशप जेराल्ड जॉन मैथायस, पल्ली पुरोहित लारेंस डेविन नोरोन्हा ने प्रभु की याद में क्रूस रास्ता किया गया। चारबाग स्थित सेंट पीटर्स में सुबह प्रार्थना हुई।



