‘GRP-RPF चारबाग में चलवा रही है अवैध स्टैंड’

नवभारतटाइम्स.कॉम

चारबाग रेलवे स्टेशन के बाहर जीआरपी और आरपीएफ अवैध ऑटो स्टैंड चला रही है। ऑटो चालकों से प्रतिमाह 900 रुपये और 12 घंटे के 30 रुपये वसूले जा रहे हैं। लाइसेंस के नाम पर छह महीने के 2,500 रुपये लिए जा रहे हैं, जिसकी रसीद नहीं दी जाती। ई-रिक्शा चालकों से भी 100 रुपये प्रतिदिन वसूले जा रहे हैं।

grp rpf illegal collection at charbagh station arbitrary money being collected from auto drivers

nNBT न्यूज, लखनऊ : चारबाग रेलवे स्टेशन के बाहर जीआरपी और आरपीएफ गुर्गों से अवैध स्टैंड चलवा रही है। ऑटो चालकों से प्रतिमाह 900 और 30 रुपये प्रतिदिन 12 घंटे का वसूला जा रहा है जबकि लाइसेंस के नाम पर 2,500 रुपये/छह माह लिया जा रहा है, जिसकी रसीद तक चालकों को नहीं दी जाती है।

ऑटो ऑनर्स/चालक वेलफेयर असोसिएशन ने बताया कि 2020 के पूर्व जीआरपी की तरफ से स्टैंड का ठेका उठाया जाता था। ऑटो चालकों से लाइसेंस का मासिक शुल्क 1,800 रुपये वसूला जाता था। बाकायदा इस मासिक शुल्क की रसीद ऑटो चालकों को दी जाती थी। करोना महामारी के बाद से स्टैंड ठेके की व्यवस्था खत्म हो गई है। इसके बावजूद भी चारबाग रेवले स्टेशन के बाहर आरपीएफ और जीआरपी अवैध रूप से ऑटो स्टैंड चलवा रही है। आरपीएफ अपने गुर्गों से 2,500 रुपये/छह माह, 900 रुपये रुपये/माह शुल्क वसूल करवा रही है। स्टेशन के बाहर ऑटो पार्क करने का 30 रुपये 12 घंटे का, जबकि 24 घंटे का 60 रुपये वसूला जा रहा है। इसके अलावा ई-रिक्शा चालकों से प्रतिदिन 12 घंटे का 100 रुपये लिया जाता है। इस मामले में असोसिएशन के अध्यक्ष किशोर वर्मा और पदाधिकारियों ने पीएम, सीएम, अपर प्रमुख सचिव अवनीश अवस्थी, डीएम, सीपी और डीजी जीआरपी से शिकायत की है।