लखनऊ-कानपुर में 6000 अभ्यर्थियों ने दी भर्ती परीक्षा

नवभारतटाइम्स.कॉम

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में गैर शैक्षणिक पदों के लिए भर्ती परीक्षा संपन्न हुई। लखनऊ और कानपुर में लगभग 6000 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। असिस्टेंट सिक्यॉरिटी ऑफिसर, कंप्यूटर ऑपरेटर सहित 12 प्रकार के 106 पदों के लिए यह परीक्षा आयोजित की गई थी। एसटीएफ की निगरानी में परीक्षा शांतिपूर्ण रही। परिणाम जल्द ही केजीएमयू की वेबसाइट पर जारी होंगे।

kgmu recruitment exam 6000 candidates appeared in lucknow kanpur exam results soon

n NBT न्यूज, लखनऊ: किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में गैर शैक्षणिक पदों पर भर्ती के लिए शुक्रवार को लखनऊ और कानपुर में परीक्षा हुई। इसमें लगभग 6000 अभ्यर्थियों ने भाग लिया।

केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने बताया कि एसटीएफ की निगरानी में परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। यह भर्ती परीक्षा असिस्टेंट सिक्यॉरिटी ऑफिसर, कंप्यूटर ऑपरेटर, सोशल वर्कर, डेंटल टेक्निशन सहित कुल 12 प्रकार के लगभग 106 पदों के लिए आयोजित की गई थी। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, परीक्षा परिणाम जल्द ही जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट केजीएमयू की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे।