nNBT न्यूज, लखीमपुर खीरी: सदर कोतवाली क्षेत्र के जेल गेट चौकी अंतर्गत गांव सुआगाड़ा में अंश कुमार झा (17)की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने शुभम कुमार और नितिन सिंह उर्फ मिक्कू को नामजद करते हुए कई अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, अंश 30 मार्च की शाम घर से दोस्तों के साथ निकला था। 31 मार्च की दोपहर फिर फोन कर तबीयत खराब होने और गोला रोड स्थित जनशक्ति अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी।रात में हालत बिगड़ने पर लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच में पेट में गोली लगने का खुलासा हुआ। इलाज के दौरान मौत हो गई। चाचा सुनील कुमार ने अपहरण के बाद हत्या और साक्ष्य छिपाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया है। परिवारीजनों का कहना है कि अगर समय पर सही जानकारी मिलती तो शायद उसे बचा लिया जाता।



