बीसीए और एमएससी के नए कोर्स, पुराने में भी बढ़ीं सीटें

नवभारतटाइम्स.कॉम

लखनऊ विश्वविद्यालय छात्रों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार कर रहा है। नए सत्र से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस और साइबर सिक्योरिटी जैसे 10 से अधिक नए प्रोफेशनल डिग्री कोर्स शुरू होंगे। बीसीए, एमएससी, बीबीए एलएलबी और होटल मैनेजमेंट जैसे पाठ्यक्रम शामिल हैं। पुराने कोर्सों में भी सीटें बढ़ाई गई हैं।

lucknow university launches new age courses seats increased in bca msc and others

n NBT रिपोर्ट, लखनऊ

छात्रों को तकनीकी चुनौतियों के लिए तैयार करने के उद्देश्य से लखनऊ विश्वविद्यालय कई 'न्यू एज कोर्स शुरू करने जा रहा है। नए सत्र से आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (AI), डेटा साइंस और साइबर सिक्यॉरिटी जैसे आधुनिक विषयों में 10 से अधिक नए प्रफेशनल कोर्स शुरू होंगे। खास बात ये है कि ये सभी डिग्री कोर्स होंगे जो तकनीक पर आधारित होंगे। इसमें बीसीए, एमएससी, बीबीए एलएलबी, होटल मैनेजमेंट समेत कई नए पाठ्यक्रम शामिल हैं।

पुराने कोर्सों की सीटों में भी इजाफा किया गया है। इसमें बीए बीकॉम, बीएससी समेत एलएलबी शामिल है। इसमें ज्यादातर सीटें सेल्फ फाइनैंस मोड की हैं। इन कोर्सों से होने वाली आमदनी से जहां विवि को लाभ होगा वहीं ऐसे छात्र जिन्हें कम रैंक के चलते मौका नहीं मिलता था उन्हें अब एलयू कैंपस में दाखिला मिल सकेगा। कई कोर्सों में तो सीटों को दोगुना कर दिया गया है।