MBBS में दािखले के नाम पर ठगी में तीन गिरफ्तार

नवभारतटाइम्स.कॉम

सोनभद्र साइबर पुलिस ने एमबीबीएस में दाखिले के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। सरगना सहित तीन आरोपियों को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है। एक महिला अभ्यर्थी की शिकायत पर कार्रवाई हुई। यह गिरोह कई राज्यों में सक्रिय था। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

mbbs admission fraud kingpin and three arrested for rs 22 lakh scam gangs reach extends to multiple states

nNBT न्यूज, वाराणसी : एमबीबीएस में दाखिले के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का सोनभद्र साइबर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। सरगना समेत तीन आरोपियों को लखनऊ से गिरफ्तार कर जेल भेजा है। साइबर थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार चौधरी के मुताबिक सोनभद्र की महिला अभ्यर्थी ने 17 मार्च को 22 लाख रुपये की ठगी का केस दर्ज करवाया था। जांच के बाद संचित चंद्रा, विनय कुमार मौर्य और आकाश सिन्हा को पकड़ा गया। गिरोह के तार कई राज्यों तक फैले होने की बात सामने आई है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।