खनन विभाग ने मार्च में की ऐतिहासिक वसूली, लक्ष्य को पीछे छोड़ा

नवभारतटाइम्स.कॉम

खनन विभाग ने मार्च महीने में शानदार प्रदर्शन किया है। विभाग ने 600 करोड़ रुपये के लक्ष्य को पार करते हुए 780 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली की है। इस सफलता को देखते हुए 2026-27 के लिए 7150 करोड़ रुपये का नया लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

mining department achieves historic recovery exceeding target in march sets target of 7150 crore for 2026 27

n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : मार्च महीने की राजस्व वसूली में खनन विभाग ने लक्ष्य को पीछे छोड़ दिया है। भूतत्व एवं खनन विभाग ने मार्च महीने में 600 करोड़ रुपये की वसूली का लक्ष्य तय किया था, लेकिन वसूली 780 करोड़ रुपये से अधिक हुई। यह जानकारी खनन निदेशक माला श्रीवास्तव ने दी। बताया कि इसी को देखते हुए 2026-27 में विभाग को 7150 करोड़ रुपये के राजस्व वसूली का लक्ष्य दिया गया है।

लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत वसूली के लिए खनन निदेशक ने सभी जिला और क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में राजस्व वसूली के लिए कार्ययोजना और रणनीति को अंतिम रूप देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि राजस्व लक्ष्य की वसूली प्राथमिकता के आधार पर की जाए। साथ ही उप खनिजों की उपलब्धता आम जनता के लिए सरल, पारदर्शी और सुगम बनाई जाए।