सपना कॉलोनी में बंदर ने दौड़ाकर बच्ची को काटा

नवभारतटाइम्स.कॉम

राजाजीपुरम सेक्टर छह सपना कॉलोनी में बंदर का आतंक छाया हुआ है। शुक्रवार को एक बंदर ने खेलते हुए चार साल की अनन्या सिंह को दौड़ाकर काट लिया। बच्ची के चिल्लाने पर लोग दौड़े तो बंदर भाग गया। क्षेत्रीय लोगों में डर का माहौल है। मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

सपना कॉलोनी में बंदर ने दौड़ाकर बच्ची को काटा

nएनबीटी, न्यूज, राजाजीपुरम

राजाजीपुरम सेक्टर 6 सपना कॉलोनी में बंदर का आतंक जारी है। बंदर ने शुक्रवार को मासूम बच्ची को दौड़ाकर काट लिया। इस घटना से क्षेत्रीय लोग काफी डरे हुए हैं। सपना कॉलोनी सी में रवि सिंह की चार वर्षीय मासूम बेटीअनन्या सिंह घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान अचानक बंदर आया और अनन्या के गाल में काट लिया। बच्ची चिल्लाने लगी तो आवाज सुनकर लोग दौड़े तो बंदर भाग निकला। क्षेत्रीय पार्षद अजय दीक्षित ने बताया कि मुख्यमंत्री पोर्टल में शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। क्षेत्रीय लोग डरे सहमे हुए हैं।